फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घनी आबादी में टूट कर गिरी हाईटेंशन लाइन, मची अफरातफरी; बड़ा हादसा टला

Sat, 09 Mar 2024 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नवादा शेखान में शुक्रवार शाम पांच बजे हाईटेंशन बिजली लाइन टूट कर गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली पुराना शहर के नवादा शेखान में शुक्रवार शाम पांच बजे हाईटेंशन बिजली लाइन टूट कर गिर गई। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। बड़ा हादसा टल गया। जर्जर बिजली लाइनें अक्सर टूट कर गिर जाती हैं। शुक्रवार को लाइन टूटने के कारण सतीपुर फीडर के 1,600 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


नवादा शेखान घनी बस्ती का इलाका है। यहां ऊपर से जर्जर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे सतीपुर फीडर के लिए आपूर्ति होती है। इस लाइन को बदला जाना काफी समय से प्रस्तावित है, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। शुक्रवार शाम लाइन गिरने के बाद हरुनगला उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। दो घंटे के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन जोड़ने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक सतीपुर फीडर की आपूर्ति ठप रही।

कई बार हो चुके हादसे, लाइन बदलने की मांग
नवादा शेखान में बस्ती के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है। लाइन टूटने के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोग काफी समय से लाइन बदलने की मांग कर रहे हैं। हर बार लाइन टूटने के बाद अधिकारी जल्द उसे बदलने का आश्वासन देते हैं पर काम नहीं होता।
विज्ञापन


हरुनगला के एसडीई रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत सुधार योजना के तहत लाइन को शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है पर काम अभी शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही इसे शिफ्ट करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें