फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से ठगी: जालसाज ने भाई को आईपीएस अफसर बताकर दो लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 02:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जालसाज ने एएनटीएफ की महिला सिपाही से दो लाख लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने अपने भाई को आईपीएस अफसर बताकर महिला सिपाही के भाई की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाज ने एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की महिला सिपाही से दो लाख लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने अपने भाई को आईपीएस अफसर बताया था। महिला कांस्टेबल रिजवाना राव ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक साल पहले उनकी मुलाकात प्रतापगढ़ के थाना कुंडा क्षेत्र के गांव मुनेरही वसियारा निवासी हर्ष शुक्ला उर्फ करुनेश शुक्ला से हुई थी। हर्ष ने बताया था कि उसके भाई आकाश शुक्ला 2020 बैच के आईपीएस हैं। फूफा सरस्वती त्रिपाठी अल्पसंख्यक विभाग में सचिव पद पर तैनात हैं। राजकीय मदरसों में संविदा पर वह नौकरी दिलाते हैं।

उसके झांसे में आकर महिला कांस्टेबल ने अपने छोटे भाई को नौकरी दिलाने की बात की और हर्ष को दो लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद उसने मंत्रालय से लेटर रिलीज कराने के नाम पर 30 हजार रुपये और मांगे। महिला कांस्टेबल ने इन्कार करते हुए पहले दिए गए रुपये भी वापस मांगे। इस पर आरोपी ने सिपाही की कॉल भी रिसीव करना बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें