फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घरवाले बने दुश्मन': प्रेम विवाह करने वाली युवती को जान का खतरा, हाथ जोड़कर लगाई सुरक्षा की गुहार

Mon, 27 Feb 2023 12:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

युवती और उसका पति अलग-अलग समुदाय से हैं। युवती के मुताबिक उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से प्रेम विवाह किया है। इसके बाद घरवाले हमारी जान के दुश्मन बन गए हैं।  
विज्ञापन
युवती ने हाथ जोड़कर लगाई सुरक्षा की गुहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवती का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सुरक्षा की गुहार लगा रही है। युवती के मुताबिक उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। इसके बाद घरवाले उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। उसके पति के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा दी है। युवती ने मुख्यमंत्री और एसएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


युवती बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की है। युवती के मुताबिक उसके पिता की मौत हो चुकी है। रिश्तेदार उसकी अम्मी को दबाव में लेकर जबरन उसका निकाह किसी और से कराना चाहते हैं। वीडियो में युवती बता रही है कि हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर उसकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो चुकी है। 

विज्ञापन

'घरवाले बने मेरी जान के दुश्मन'

युवती कहती है कि देश के संविधान ने मेरी जिंदगी के फैसले मुझे खुद से लेने की आजादी दी है। मैंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। मैं अपनी जिंदगी में अब बहुत खुश हूं, लेकिन मेरे घरवाले हमारी जान के दुश्मन बन गए हैं। पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वह मुझे और मेरे पति को मारने की धमकी दे रहे हैं। ससुराल वालों को परेशान कर रहे हैं। 

वीडियो में युवती हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए कहती है कि एसएसपी साहब और मुख्यमंत्री से निवेदन करती हूं कि मेरी और मेरे पति की सुरक्षा की जाए। हमारा उत्पीड़न बंद किया जाए। ससुरालवालों को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि युवती और उसका पति अलग-अलग समुदाय से हैं। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें