फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा पलटने से पांच माह के दुधमुहे बच्चे की मौत,खराब सड़ृक के कारण हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। दरगाह पर हाजिरी देने बदायूं जाने के लिए घर से निकली महिला के पांच माह के दुधमुंहे बेटे की अतरछेड़ी से आंवला जाते वक्त खस्ताहाल सड़क पर ई रिक्शा पलटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी निवासी सद्दाम हुसैन दिल्ली में रहकर रेडी लगाता है। गांव में उसका परिवार रहता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे सद्दाम की पत्नी रवीना अपनी सास लैजूम और ननद गुलशन के साथ बदायूं की दरगाह पर जाने के लिए घर से निकली। गांव से आंवला तक जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर जा रही थीं। अतरछेड़ी-डलुआपुर गांव के बीच सड़क पर गड्ढे में ई रिक्शा पलट गया। चीख पुकार मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने ई रिक्शा के नीचे दबे लोगों को निकला, लेकिन तब तक रवीना के पांच माह के बेटे साहिब की मौत हो चुकी थी। हालांकि सूचना पर पुलिस ने घायलों को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने साहिब को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के ताऊ की तहरीर पर ई रिक्शा चालक आंवला के मोहल्ला गौसिया चौक निवासी गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। ई रिक्शा को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें