फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: विवादित भूमि खरीदने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के बेटे समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 12:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में प्रेमनगर के शाहबाद दीवानखाना निवासी विजय कुमार जालान ने भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के बेटे मनीष अग्रवाल समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
शिकायतकर्ता विजय कुमार जालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में विवादित भूमि खरीदने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के बेटे मनीष अग्रवाल समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कोर्ट में विचाराधीन विवादित भूमि को उन्होंने उपनिबंधक को गुमराह कर कर कम कीमत पर खरीद लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के शाहबाद दीवानखाना निवासी विजय कुमार जालान का कहना है कि उनके माता-पिता का रामपुर बाग होली हॉस्पिटल के पास में एक मकान 612 वर्ग गज प्लाट है। संपत्ति विवादित होने के कारण इसका कोई खरीददार नहीं था। कालीबाडी निवासी मनीष अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल ने उनके भाइयों कैलाश जालान और हरीराम जालान से संपर्क कर यह संपत्ति 40 हजार रुपये वर्ग गज में खरीद लिया। 

क्रेता और विक्रेता पक्ष ने उपनिबंधक के समक्ष उपस्थित होकर संपूर्ण संपत्ति गैर विवादित होने का दावा किया और गुमराह कर, कोर्ट में विचाराधीन विवाद जैसे तथ्यों को छिपाकर संपत्ति का बैनामा करा लिया। आरोप है कि हरीराम और कैलाश जालान ने विवादित संपत्ति को मनीष और पार्थ अग्रवाल को आधी कीमतों पर बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें