फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब प्रेम की गजब कहानी: परिवारवालों ने बेटी के प्रेमी को पहले जमकर पीटा, फिर कराई शादी

Tue, 25 Jun 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज में रविवार की रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक मिलने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उस दौरान युवती के घरवाले कहीं बाहर गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें बुला लिया। उन्होंने प्रेमी की जमकर पिटाई लगाई। बाद में समझौते के बाद प्रेमी से बेटी की शादी करा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने कमरे में बंधक बना दिया। सूचना पर पहुंचे प्रेमिका के पिता ने उसकी जमकर प्रेमी की पिटाई कर दी। सूचना पर युवक के घरवाले भी पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद नगर के एक मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया। इसके बाद प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ससुराल रवाना हो गई। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र नवाबगंज के एक गांव में ग्रामीण का परिवार रहता है। ग्रामीण उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर में एक निजी मिल में मजदूरी करता है। उसकी बेटी ने इसी साल कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। बेटी का प्रेम-प्रसंग उसके ही पड़ोस के गांव के युवक के साथ चल रहा था। 

बरेली बवाल: राजीव राणा का सुराग नहीं, दबिश के बाद भी पुलिस खाली हाथ, अब तक 17 भेजे गए जेल
विज्ञापन


रविवार रात प्रेमिका के परिजन घर पर नहीं थे। इसी बीच प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया। प्रेमी को प्रेमिका के साथ एक ही मकान में देख ग्रामीणों ने एक कमरे की कुंडी लगाकर बंधक बना दिया। युवक की पिटाई के बाद दोनों का विवाह करा दिया गया। इस मामले में कुंडरा कोठी चौकी इंचार्ज विश्व देव ने बताया कि अभी तक इस मामले कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी के लिए बनाया दबाव
आंवला नगर के एक मोहल्ले के निवासी युवक का युवती से प्रेम-संबंध था। जब युवती के परिजनों ने सोमवार रात दोनों को एक साथ पकड़ लिया, तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने ले आई।

इसके बाद युवक-युवती के परिजन थाने पहुंच गए, जहां घंटों बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। मोहल्ले वालों के अनुसार लड़का व लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। दोनों के पिता साथ में ही काम करते थे। 

इस कारण दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना था। पिछले कई सालों से दोनों के बीच प्रसंग चल रहा था। सोमवार शाम लड़की लड़के के घर पहुंच गई। लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। शादी न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगी। फिर मामला थाने तक पहुंचा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें