फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच सौ के 80 जाली नोट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, सरगना समेत चार फरार

Mon, 16 Sep 2024 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पांच सौ के 80 जाली नोट बरामद हुए हैं। सरगना समेत चार आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना पुलिस ने जाली नोटों के सिंडीकेट का भंड़ाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच सौ के 80 जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, उनके चार साथी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


शनिवार रात एसआई विश्वदेव सिंह पुलिस टीम के साथ बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनको हाईवे पर उप मंडी स्थल के पास संदिग्ध हालात में छह लोगों के खड़े होने की सूचना मिली। 

पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर दो बाइकों से बरेली की ओर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सीबीगंज के परसाोड़ा निवासी आशिक व नवाबगंज के रतनांदपुर निवासी शोएब बताया। पुलिस ने उनकी जेब से पांच सौ के 80 जाली नोट बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

ये आरोपी हुए फरार 
आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम नवाबगंज के गांव टाह प्यारी निवासी तालिब हुसैन, सीबीगंज के परधौली निवासी इरफान, परसाखेड़ा निवासी लालू व फतेहगंज पश्चिमी निवासी मुशाहिद बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

स्मैक तस्करों और वाहन चोरों से जुड़े हो सकते हैं तार
जाली नोटों के धंधे से जुड़े आरोपियों के तार स्मैक तस्करों से जुड़े होने की आशंका है। वाहन चोर गिरोह से भी मामला जुड़ सकता है। असली तस्कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सीबीगंज क्षेत्र की कथित महिला समाजसेवी आरोपियों की सिफारिश में थाने पर मंडराती रहीं। 

जाली नोटों के साथ पकड़ा गया रत्नानंदपुर गांव निवासी शोएब महानगर में बाइक मैकेनिक है। टाह प्यारी गांव का फरार तालिब हुसैन भी बरेली में मोटर मैकेनिक है। शोएब ने तीन माह पहले तालिब से एक कार खरीदी थी, लेकिन बाद में उसे वापस कर दिया था। 

कार के दो लाख रुपये तालिब ने शोएब को वापस किए थे। बताते हैं कि रुपयों में से अस्सी हजार रुपये नकली भी रखे गए थे। शोएब ने बताया कि तालिब ने उसे स्मैक खरीदकर बेचने का ऑफर दिया था। 

मुनाफा आधा-आधा बांटने की बात भी तय हो चुकी थी। इससे पहले ही पुलिस ने उसे जाली नोटों के साथ पकड़ लिया। शोएब की माली हालत काफी कमजोर है, लेकिन तालिब कम वक्त में रईस हो गया है। 
विज्ञापन

प्रिंटर से छापे गए एक ही नंबर के नोट
प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि नकली नोट प्रिंटर से छापे गए हैं। सभी नोटों का नंबर एक ही है और क्वालिटी भी खास बेहतर नहीं है। इस मामले में मास्टर माइंड अभी पुलिस की पहुंच से दूर है।

सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें