फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सात ई रिक्शा, नौ बैटरी समेत नशीली गोलियां और तमंचे बरामद

बरेली। पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इनकी निशानदेही पर चोरी के सात ई-रिक्शा, बैटरी समेत नशे की गोलियां और तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया सोमवार को बारादरी पुलिस ने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास बीसलपुर चौराहे पर नशीला पदार्थ खिलाकर ई रिक्शा चोरी करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राकेश जाकिर, खादिम और सलीम बताए। चारों की निशानदेही पर चोरी किए गए सात ई रिक्शा, नौ बैटरी, 20 नशे की गोलियां, दो तमंचे, दो चाकू, एक मोबाइल और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना राकेश है। यह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। गिरोह के लोग बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंडी समिति और चौराहों के आस पास घूमते है। जिसके बाद सवारी के रुप में ई रिक्शा बुक कर रास्ते में चालक को नशा देकर ई रिक्शा चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें