फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
हत्यारोपी श्रवण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

इज्जतनगर की झुग्गी बस्ती में बुधवार रात हुई वारदात
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी चाकू समेत फरार, रिपोर्ट दर्ज

बरेली। इज्जतनगर में डेलापीर मंडी के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाले श्रवण ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी चाकू समेत मौके से फरार हो गया, जिसे बृहस्पतिवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कल्लू के मुताबिक उनकी बहन मीना की शादी सीबीगंज में सर्वोदयनगर निवासी श्रवण से हुई थी। कल्लू के मुताबिक वह अपने बहनोई श्रवण के साथ सूप बनाने का काम करता है। मगर उसका बहनोई शराब का आदी है और अक्सर मीना के साथ मारपीट करता है। इससे नाराज होकर कुछ दिन पहले मीना उनके पास डेलापीर मंडी की झुग्गी बस्ती में आकर रहने लगी थी। बुधवार रात मीना झोपड़ी के बाहर चारपाई पर सो रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे शराब के नशे में धुत श्रवण झोपड़ी में पहुंचा। किसी बात को लेकर मीना से उसकी कहासुनी हुई और उसने चाकू से उसके पेट में ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। इसके बाद वह चाकू लेकर वहां से भाग निकला। वे लोग घायल अवस्था में मीना को लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचे और घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। मगर रास्ते में मीना की मौत हो गई। कल्लू की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने श्रवण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में श्रवण नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे जेल भेजा जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें