फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 8779 उपभोक्ताओं ने पहली बार किया बिजली बिल का भुगतान

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अब तक एक बार भी बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं को अभियान चलाकर किया गया था चिह्नित

बरेली। जिले में 8779 पुराने उपभोक्ताओं ने पहली बार बिजली बिल जमा किया है। ये वे उपभोक्ता हैं जो वर्षों पहले बिजली का कनेक्शन लेने के बावजूद बिल जमा नहीं कर रहे थे। इन उपभोक्ताओं को चिह्नित करने कते लिए पिछले दिनों अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन

बिजली बिल कभी न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की जिले में संख्या एक लाख 80 हजार 992 हैं। इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जिन्हें सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन दिए गए थे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से बीते दिनों ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर उनसे बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। बिजली निगम की ओर से चलाए गए अभियान के बाद जिले में कुल 8779 उपभोक्ताओं ने पहली बार बिजली बिल जमा किया। इनसे बिजली निगम को 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

मुफ्त कनेक्शन लेने के बाद नहीं जमा किया बिल

नेवर पेड कंज्यूमर की सूची में शहर से ज्यादा संख्या देहात के लोगों की है। सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन लेने के बाद इन लोगों ने एक बार भी बिल जमा नहीं किया। देहात के वितरण खंड प्रथम और द्वितीय में एक भी बार बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या सर्वाधिक है। प्रथम में 56 हजार और वितरण खंड द्वितीय में 50 हजार उपभोक्ताओं ने कभी बिल जमा नहीं किया है।

जोन में भी बरेली में सबसे ज्यादा नेवर पेड कंज्यूमर

बरेली जोन में कभी बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की सर्वाधिक संख्या बरेली जिले में है। बरेली में एक लाख 80 हजार 992 उपभोक्ताओं ने कभी बिल जमा नहीं किया है। शाहजहांपुर दूसरे नंबर और बदायूं तीसरे नंबर पर है। शाहजहांपुर में एक लाख 59 हजार और बदायूं में एक लाख 43 हजार उपभोक्ताओं ने कभी बिल जमा नहीं किया है। पीलीभीत में यह संख्या 75294 है।

नेवर पेड वाले उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक बरेली जिले में 8779 और जोन में 25570 उपभोक्ताओं से बिल जमा कराया जा चुका है। बिल जमा न करने वालों के कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जा रही है। - संजय जैन, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें