फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा के उद्धार के लिए जिला गंगा समिति का हुआ गठन

विज्ञापन
रोजी अग्रवाल
विज्ञापन
समिति में संभागीय वनाधिकारी, वन्य जीव विभाग व जल निगम के अधिकारी
विज्ञापन

बरेली। रामगंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत डीएम की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। एक नवंबर से रामगंगा के आस-पास स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के लिए देश के 112 जनपदों को शामिल किया गया है। उसमें बरेली भी है।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति का गठन किया गया है। रामगंगा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए तीन जगहों पर 63 एमएलडी क्षमता के तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक वित्त एवं संयुक्त सचिव रोजी अग्रवाल ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी और एक से तीन नवंबर तक गंगा उत्सव मनाया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें गंगा में कोई भी सामग्री डालने के नुकसान के बारे में बताया जाएगा। भू विसर्जन को बढ़ावा मिले, इसके प्रयास किए जाएंगे। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि समिति में संभागीय वनाधिकारी, वन्य जीव विभाग और जल निगम के अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें