बच्चों के मुंह पर बंधा था कपड़ा
दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी। उसने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला के दोनों बच्चों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। दोनों हाथ पीछे बंधे थे। यह देखकर दिनेश ने शोर मचाया और दोनों बच्चों के मुंह से कपड़ा हटाया, उनके हाथों की रस्सी खोली। बच्चों ने बताया कि रात उनका पड़ोसी अपने दो भांजों के साथ घर में घुस आया था। वह उन्हें बांधकर डाल गए और उनकी मां को उठाकर ले गए।
इसके बाद महिला को तलाश किया गया तो उसकी लाश पड़ोसी के घर के आंगन में नीम के पेड़ पर धोती के फंदे से लटकी मिली। इसकी सूचना पर महिला का पति भी खेत से आ गया। गांव के तमाम लोग जमा हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिससे इंस्पेक्टर सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर से भाग गए थे। पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।