फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महादेव पुल पर चाइनीज मांझे से बाइक सवार दरोगा की गर्दन कटी... लगे कई टांके

Fri, 10 May 2024 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद बरेली में इसकी बिक्री हो रही है। इसके चलते आए दिन मांझे की चपेट में आने से लोग घायल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को महादेव पुल पर मांझे की चपेट में आने से एक दरोगा घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
घायल इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक दरोगा महादेव पुल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने घायल हो गए। दरोगा बाइक लेकर विभागीय काम से निकले थे। उसी वक्त मांझा उनकी गर्दन में फंस गया, जिससे गहरा घाव हो गया। जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली में तैनात दरोगा महेश चौधरी बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सिविल लाइंस चौकी प्रभारी नेपाल सिंह को लेकर एक मामले की विवेचना में जा रहे थे। नेपाल सिंह पीछे बैठे थे जबकि वह बाइक चला रहे थे। महादेव पुल पर गुजरते हुए जब इनकी बाइक मस्जिद से आगे बढ़ी तो चाइनीज मांझे ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

दरोगा की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उन्हें भर्ती करा दिया गया। बता दें कि पहले भी चाइनीज मांझे से कई लोग लहूलुहान हो चुके हैं। इसके बावजूद चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

शहर में हो चुके हैं कई हादसे 
शहर में मांझे के कारण पहले ही हादसे हो चुके हैं। जुलाई 2023 को मांझे की चपेट में आने से राजीव नगर कॉलोनी निवासी सचिन की ढाई महीने की बेटी शिवांशी जख्मी हो गई थी। उसकी नाक कट गई थी। सचिन की पत्नी नीतू बेटी को गोद में लेकर छत पर टहल रही थी। उसी वक्त यह घटना घटित हुई थी।  

मई 2012 में आईवीआरआई पुल पर रेत-बजरी कारोबारी मांझे से घायल हो गया था। हेलमेट में मांझा फंसने के कारण उसकी नाक कट गई थी। अगस्त 2020 में सिविल लाइंस चौपुला निवासी 25 वर्षीय अजय चौहान घायल हो गए थे। इसी दिन सुभाषनगर के महेंद्र कश्यप की नाक मांझे से कट गई थी। इसके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें