फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पर फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

Thu, 11 Jan 2018 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से झगड़ा होने के बाद एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने करगैना की बीडीए कॉलोनी में उसी के घर जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह 11 बजे इस घटना के बाद प्रेमी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा और लाश को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद प्रेमी को हिरासत में ले लिया और लड़की के परिवार वालों को बुलाकर थाने में पूछताछ की। दोनों की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के इंदिरानगर में रहने वाली 26 वर्षीय स्वाति का करगैना की बीडीए कॉलोनी में रहने वाले 21 वर्षीय मनोज के साथ प्रेम संबंध थे। शाहजहांपुर के मदनापुर के मूल निवासी मनोज के मुताबिक दो साल पहले वे दोनों एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। वहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध हुए। बाद में दोनों ने वहां पढ़ाना छोड़ दिया था, लेकिन कुछ महीने पहले स्वाति ने बीडीए कॉलोनी के एक निजी स्कूल में फिर पढ़ाना शुरू कर दिया। मनोज फिलहाल बरेली कालेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के लिए ही उसने बीडीए कॉलोनी में आवास किराये पर लिया था। 
मनोज ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले स्वाति के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन उसने शादी करने से इंकार कर दिया था। मंगलवार दोपहर उसने स्वाति को फोन किया तो फोन उठा नहीं। रात में उसने फिर फोन किया तो बातचीत के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने फोन काट दिया था। बुधवार सुबह दस बजे स्वाति उसके घर आई। वहां फिर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। नौबत मारपीट की आ गई। इसी बीच स्वाति ने उसको कमरे के बाहर धकेलकर कमरा अंदर से बंद कर लिया और अंदर चादर का फंदा बनाकर लटक गई।
विज्ञापन


बचाने के लिए तोड़ा दरवाजा
मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने काफी देर दरवाजा खटखटाया, फिर पड़ोस में रहने वाले युवक की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। स्वाति चादर से फंदा बनाकर लटक चुकी थी। उसने अस्पताल ले जाने के लिए उसे फंदे से नीचे उतारा लेकिन स्वाति की मौत हो चुकी थी। मनोज ने इसके बाद करगैना पुलिस चौकी को सूचना दी। 

फोन आया कि तुम्हारी बेटी ने फांसी लगाई है
स्वाति के पिता सुरेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्हें स्वाति के प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। वह बारदाना बेचने का काम करते हैं। स्वाति उनकी इकलौती संतान थी। पुलिस ने उन्हें बेटी की फांसी की जानकारी दी। सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि जांच चल रही है। मृतका के परिवार ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें