फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल की चहारदीवारी पर घमासान, थाने में हंगामा

Sat, 24 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
हंगामा
विज्ञापन
दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी का निर्माण रुकवा दिया। इस पर गुस्साए शिवसेना और हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं ने सुभाषनगर थाने जाकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में है। वहां पहुंचे सीओ और एसओ ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके के सनइया धनसिंह में करीब तीन दशक पुराना धार्मिक स्थल है। लोगों का कहना है कि बारिश होने पर धार्मिक परिसर में पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल परिसर में पटान कराने के लिए चहारदीवारी बनवाना शुरू किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा बताकर निर्माण का विरोध किया। उनकी शिकायत पर करगैना चौकी पुलिस ने जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस पर लोगों का आक्रोश भड़क गया। शुक्रवार दोपहर राजीव कश्यप, जितेंद्र, सुधीर शंखधार आदि शिवसेना और हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण सुभाषनगर थाने गए नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस दूसरे पक्ष के इशारे पर काम कर रही है। हंगामे का पता लगने पर सीओ सिटी द्वितीय स्नेहलता और एसओ सतीश यादव थाने पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। 
एसओ सतीश यादव ने बताया कि शाम को शांति समिति की मीटिंग हुई। इसमें सनईया धन सिंह के दोनों पक्षों को बुलाया गया था। मीटिंग में पहुंचे एसीएम द्वितीय ने मामले की जांच कराने के बाद कोई निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। इस पर दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें