फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में पथराव, 13 घायल 

Sat, 24 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए दंपति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के गांव पाल में शराब पीकर गाली गलौज करने के विवाद को लेकर गुर्जर व दलित पक्षों के बीच पथराव हो गया। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।    
विज्ञापन

       
पाल गांव में बृहस्पतिवार की रात को शराब पीकर गुर्जर समाज के लोग आपस में गाली गलौज कर रहे थे। दलित समाज के लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। उस समय गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार की सुबह पूर्व प्रधान संतरपाल दलितों के पास लड़ाई झगड़े के विवाद का समझौता कराने के इरादे से गए थे।

जिसको लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दलित सागर पुत्र सुरेंद्र व पूर्व प्रधान संतरपाल पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में दोनों पक्षों से पूर्व प्रधान संतरपाल, रवि, सचिन, राहुल व अंकुर और दूसरी ओर से सागर, दिलावर, राजन, सुरेंद्र, कांती, बीर सिंह, बोबी, रेशमा, अजय, राजकुमार, स्वीटी, नकुल व हजारी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर बमुश्किल मामला शांत कराया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें