होटल कर्मचारियों के खाना खाने को पीछे के हिस्से में मेज पड़ी है। सोमवार को रात करीब साढ़े नौ बजे थाना सीबीगंज के मढौली गांव निवासी होटल के कुक इंचार्ज दीपू शर्मा और गार्ड लालाराम समेत कई कर्मचारी वहां खाना खा रहे थे। इस दौरान दोनों में मोबाइल में फिल्म देखने को लेकर विवाद होने लगा। बात गाली गलौज से मारपीट पर आ गई। गार्ड नशे में था और दीपू को खाना खाने को बुलाकर भी वही लाया था। विवाद बढ़ा तो गार्ड ने अपनी दो नाली बंदूक से उसके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की घटना से होटल में हंगामा खड़ा हो गया। मालिक ने कंट्रोल रूम को फोन करके घटना की खबर दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी और इंस्पेक्टर बारादरी मौके पर पहुंच गए। घायल को एसआरएमएस भिजवा दिया गया है। पुलिस ने गार्ड लालाराम को हिरासत में लेकर उसकी बंदूक थाने में जमा कर ली है। रू हेलखंड चौकी इंचार्ज शिव प्रभात सिंह घायल दीपू के साथ अस्पताल गए थे। रात करीब पौने बारह बजे उन्होंने बताया कि दीपू आपरेशन रूम है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर कड़ी कार्रवाई होगी। गार्ड की बंदूक जब्त कराकर लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
लोग गार्ड को पिला देते हैं शराब
होटल कर्मचारियों ने बताया कि होटल में शराब पीना तो दूर गार्ड का अंदर घुसना तक मना है। आसपास के बारातघरों में आने वाले लोग अपनी कारों की रखवाली कराने के लिए गार्ड को शराब पिला देते हैं। होटल के आसपास सोमवार को भी शादी के कार्यक्रम की धूमधाम थी। इसी बीच किसी ने गार्ड को दारू पिला दी।