थाना इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी गांव का मोहम्मद आफिस कई महीने से गौवध अधिनियम की धाराओं में जेल में हैं। मीरगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज है। सोमवार की सुबह आफिस जेल से बंदी वाहन में बैठकर आ रहा था। इस दौरान वाहन में जाल की तरफ बैठने को लेकर आफिस का साथी बंदियों से विवाद हो गया। साथियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दूसरे बंदियों ने किसी तरह बीच बचाव किया तो हवालात के पास फि र से मारपीट होने लगी। यहां पुलिस कर्मियों ने डपटकर उनको शांत किया। आसिफ ने कोर्ट पहुंचने के बाद मामले की शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोर्ट ने पीड़ित को इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।