फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अजहरी मियां पर टिप्पणी बरेलवी मसलक के लोगों में आक्रोश

Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद जीशान कादरी रजवी, मसलक-ए-आला हजरत जिंदाबाद नाम के फेसबुक एकाउंट से ताजुश्शरिया अजहरी मियां पर टिप्पणी की गई है। इससे बरेलवी मसलक के लोगों में आक्रोश है। मामले में ताजुश्शरिया के बेटे मौलाना असजद मियां के प्रतिनिधि खलील कादरी ने मुकदमा लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है, लेकिन देर रात तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

खलील कादरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी का पता लगाया जाए। उन्होंने इस संबंध में आला अफसरों को भी बता दिया है। अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करके जीशान के बारे में पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। कोतवाली के एसएसआई सीपी त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आएगी तो आला अफसरों से बात करके कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें