फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का जवान भी निकला आदेश का गुर्गा

Thu, 25 Jun 2015 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सेना में फर्जी भर्ती कराने वाले आदेश गुर्जर गैंग का जाल पूरे देश में फैला है, इसमें सेना का रिटायटर मेजर भी शामिल है। गैंग में मेरठ के थाना परतापुर के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी सेना का जवान भूपेंद्र कुमार भी शामिल निकला। क्राइम ब्रांच के मुताबिक उसने अपने ही इलाके के रहने वाले मोहित कुमार नाम के लड़के से आदेश को सेना में भर्ती कराने के लिए चार लाख रुपये दिलवाए थे। विवेचक ने आरोपी का नाम खोलकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी वह क्राइम ब्रांच के हाथ नहीं लगा है।   
विज्ञापन

मेरठ के थाना रोहटा के डूंगर गांव के आदेश गुर्जर के गैंग में सैकड़ों लोग शामिल हैं। गैंग के संचालन में आदेश का साथ सेना के रिटायर मेजर आदित्य चौहान भी देते हैं। आदेश गैंग का जाल पूरे देश में फैला हुआ है। उसने यूपी को भी कई हिस्सों में बांट रखा है। मेरठ में उसने कई ऐसे लड़कों को अपने गैंग में शामिल कर रखा है, जिसे उसने भर्ती कराया है।
उन्नाव के छोलाझाप डॉक्टर विद्याकांत का नाम आदेश के गुर्गों में शामिल करके क्राइम ब्रांच पहले ही नाम खोल दिया है। बुलंदशहर के शैलेंद्र कुमार उर्फ शालू के अलावा मेरठ के सुरेश भाटी और रवींद्र भाटी के नाम भी आदेश के गैंग में आ चुके हैं। लेकिन इनमें से कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के विवेचक घनश्याम सिंह तिवारी ने बताया कि मेरठ के थाना परतापुर के गावड़ी गांव के मोहित कुमार के पिता नरेंद्र कुमार और मां किशनवीरी ने अपने बयान में कहा है कि भूपेंद्र कुमार ने सेना में भर्ती कराने के लिए आदेश को उनसे चार लाख रुपये दिलाए थे। भूपेंद्र के बारे में पता कराया जा रहा है। उसके ट्रेस होने के बाद यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं वो भी तो फर्जी पते पर भर्ती नहीं हुआ है। इसके बाद इस मामले में भूपेंद्र के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।

मेरठ में मिली आदित्य की लोकेशन
क्राइम ब्रांच को चमका देकर कोर्ट में हाजिर होने के लिए बरेली में छिपा आदेश गुर्जर का साथी आदित्य चौहान फिर मेरठ पहुंच गया है। बुधवार को आदित्य की लोकेशन मेरठ में मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने अपने लोग लगा दिए हैं। उम्मीद है आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें