फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ने कराया बवाल, पथराव

Fri, 22 May 2015 01:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुद्दड् बाग में ट्रांसफार्मर रखने के स्थान को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। तूतू मैमै से शुरू हुआ झगड़ा बढ़ता गया और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। बवाल की खबर पर पुलिस पहुंची और लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पांच घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में बिजली वालों ने जो स्थान चयन किया था वहां ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित इलाके के गुद्दड् बाग में शहजादे खां के मकान के पीछे एक ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। गुरुवार दोपहर ठेकेदार सामान आदि लेकर पहुंच गया। उस स्थान पर जैसे ही खंभे लगाने का काम शुरू हुआ कि कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। समझाने पर वह लोग मान गए। लेबर खुदाई करने लगी। इस बीच शहजादे ने लेबर की पिटाई कर दी। इस बात पर बवाल बढ़ गया। मौजूद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हमला होता देख भयभीत लेबर और ठेकेदार भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर कुतुबखाना जेई पवन चंद्रा ने प्रेमनगर थाना प्रभारी को सूचित किया। कुछ ही देर में देवेश सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। फोर्स ने मौजूद उपद्रवियों को डंडे फटकार कर दौड़ा दिया।
फोर्स पहुंचने के बाद उसी स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने की सहमति बनी और शाम पांच बजे काम शुरू हुआ। लेबर ने दो खंभे लगा दिए। बाकी काम जल्द पूरा हो जाएगा। जेई ने बताया कि लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या रहती है। इसलिए शहजादे के मकान के पीछे ट्रांसफार्मर लगना है। ट्रांसफार्मर नगर निगम भूमि पर लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ शरारती तत्व नया ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रहे हैं क्योंकि खाली जमीन पर आसपास के कुछ लोग अपने वाहन खड़े करते हैं। इस मामले में ठेकेदार ने हमला और उपद्रव करने वाले शहजादे आदि के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें