फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी दोनों शिक्षक केमिस्ट्री से हटाए

Sat, 21 Mar 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में जिन दो शिक्षकों पर छात्र-छात्राओं ने शोषण के आरोप लगाए हैं, उनको विश्वविद्यालय ने एप्लाइड केमिस्ट्री विभाग से हटाकर बीटेक में भेज दिया है। दोनों शिक्षक बीटेक पढ़ाएंगे। छात्राओं के शोषण पर मचे हंगामा के बीच विभागाध्यक्ष ने यह आदेश किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यह आदेश जारी कर दिया गया। इसे विभाग के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है। एप्लाइड केमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि डीन इंजीनियरिंग प्रो. एके गुप्ता के आदेश पर यह व्यवस्था पूरे सेमेस्टर के लिए की गई है। उन्हाेंने बताया कि शोषण के आरोपों के बीच एमएससी की कक्षाओं में पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। छात्र-छात्राएं ही नहीं, दोनों शिक्षक इस मामले से असहज हैं इसलिए पठन-पाठन का माहौल बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि शुक्रवार को प्रतिकुलपति से मिलीं छात्राओं ने जांच होने तक दोनों शिक्षकों के विश्वविद्यालय कैंपस में आने पर प्रतिबंध की मांग की थी। माना जा रहा है कि इसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन के गंभीर रुख पर डीन ने यह आदेश कराने के निर्देश दिए। दोनोें शिक्षकों को एमएससी से हटाकर बीटेक में भेजने को शोषण के आरोप के बीच इसे विश्वविद्यालय की ओर से की गई पहली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें