फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ले जाकर बीवी को 50 हजार में बेचा

Thu, 08 Jan 2015 01:28 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बारादरी इलाके की एक युवती ने अपने पति पर पंजाब ले जाकर 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसे बेचने की जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे बमुश्किल छुड़ाकर लाए। पुलिस  ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बारादरी इलाके के संजयनगर निवासी एक युवती ने एसएसपी को बताया कि वर्ष 1994 में उसका विवाह थाना मूसाझाग (बदायूं) के गांव महरोली निवासी मलखान से हुआ। पति आए दिन उसे मारता पीटता था। उसका हाथ भी तोड़ दिया था। चार साल पहले वह उसे मजदूरी के बहाने पंजाब ले गया और एक व्यक्ति के हाथ उसका 50 हजार में सौदा कर दिया। उसे बेचकर मलखान बदायूं भाग आया। जानकारी होने पर उसके माता पिता और चाचा पंजाब पहुंचे और रुपया वापस कर उसे छुड़ा लाए। अब वह मायके में रह रही है, इसके बावजूद मलखान उसका पीछा नहीं छोड़ रहा। वह यहां आकर उसको उसके परिवार वालों को गालियां देता है। विरोध करने पर पिटाई भी करता है। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में बुधवार को आरोपी मलखान के अलावा उसके परिवार के राम चंद्र्र, ऋषिपाल, राम देवी आदि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ महिला थाना विजय सिरोही का कहना है कि जांच के बाद ही असलियत पता चल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें