सिंचाई विभाग के बाबू की पत्नी का प्रेमी कुलदीप कुमार उर्फ बिटट्ू दोस्त के साथ अंदर हो गया। बिटटू का कहना था कि बाबू की पत्नी ने उसे कोर्ट मैरिज के लिए बुलाया था। बाबू और उसके परिवार वालों ने दो दिन बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने बिटटू और उसके दोस्त के अलावा बाबू को भी थाने बुला लिया। मामले की छानबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है।
जिला औरैया के थाना बिधूना के किदरापुर गांव का बिटटू नोएडा के कॉल सेंटर में नौकरी करता है। बिटटू के मुताबिक उसके गांव की लड़की की शादी बारादरी इलाके में रहने वाले सिंचाई विभाग के बाबू के साथ हुई है। बाबू की उम्र दोगुनी होने के कारण पति पत्नी में बनती नहीं। इसी के चलते वह बिट्टूु के संपर्क में आई और पिछले तीन साल से उनमें लगातार फोन से बात होती रहती थीं। बाबू को यह कतई पसंद नहीं था। दो दिन पूर्व ही लड़की ने लड़के को कोर्ट मैरिज के लिए बुलाया। बताए स्थान पर लड़का अपने दोस्त नीरज के साथ पहुंचा। लड़की उसको अपने घर ले आई। घर पर कुछ देर बैठने के बाद उसका पति भी आ गया। कुछ ही देर में पति ने अपने परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि बंधक बनाकर दो दिन तक लड़कों की पिटाई की। वहीं लड़की के परिवार वालों को औरैया से बुलाया। घर वालों द्वारा पीटने पर लड़की ने कोर्ट मैरिज करने से इनकार कर दिया। इसके बाबू उसे और उसके दोस्त को थाने ले आए। पुलिस ने सिंचाई विभाग के बाबू को भी बैठा लिया। चौकी इंचार्ज जगतपुर उरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तीनों में मारपीट हुई है। सिंचाई विभाग के बाबू और औरैया के दोनों लड़कों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।