फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

Mon, 12 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रेलवे रोड पर रविवार को दिन दहाड़े बाइक सवार एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर सोने के कानों के कुंडल और हजारों की नगदी लूटकर भागे। 
विज्ञापन


    लूट की शिकार हुई मुन्नी पत्नी रण सिंह किरठल गांव की रहने वाली है। वह ट्रेन से उतरकर रेलवे रोड होते  पैदल ही बाजार में जा रही थी। तभी दो युवक आए और उन्होंने मुंह पर कुछ नशीला पदार्थ का कपड़ा रखा। इससे महिला  बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन


 इसके बाद बदमाश कानों से सोने के कुंडल और दो हजार 900 रुपये लूटकर भाग गए। सड़क पर बेहोश हालत में पड़ी वहां से गुजर रही महिलाओं ने उसे सड़क के किनारे कर पानी आदि पिलाया तो उसे होश आया और उसने घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकेबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाशा, लेकिन  हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ित महिला ने तहरीर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें