फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 May 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे घर से शौच के लिए निकली चौदह वर्षीय किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म किया गया। किशोरी की चीख सुनकर उसके चाचा पहुंचे तो आरोपी ने उनसे हाथापाई की और फिर भाग गया। सुबह आईजी ध्रुवकांत ठाकुर और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

किशोरी की मां के मुताबिक, 17 साल पहले पति की मृत्यु के बाद से वह अपने देवर के साथ रह रही है। उसके तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी, तभी चरन सिंह ने उसे पकड़ लिया और खींचकर यूकेलिप्टस के पेड़ों की ओट में ले जाकर दुष्कर्म किया। लड़की की चीख सुनकर उसके चाचा खेत पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को ललकारा तो उसने हाथापाई की और फिर भाग गया। सूचना पर पहुंची भमोरा थाना पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
आईजी डीके ठाकुर और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सीओ आंवला जोगेंद्र चरन सिंह को गांव के बाहर पकड़ लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। चरन सिंह मूलरूप से बदायूं जिले के थाना कुंवरगांव अंतर्गत मोहनपुर गांव का रहने वाला है लेकिन काफी दिनों से अपनी ममेरी बहन के घर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें