बरेली। नशे में धुत्त तीन बाइक सवार युवकों ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग गार्ड को टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र में जंक्शन रोड पर तीन नशे में धुत्त युवक चौकी चौराहे से स्टेशन की तरफ जा रहे थे। यहां कचहरी के आगे अचानक इनकी बाइक लड़खड़ा गई। अनियंत्रित होकर उनकी बाइक ने एक साइकिल सवार गार्ड को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गार्ड मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद रफ्तार से भागने की कोशिश की तो किनारे खड़ी एक कार के ऊपर जा गिरे। कार का शीशा सिर में लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।