फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड के दो नागरिकों को पुलिस नेे पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के प्रचार के लिए बांग्लादेश से बुलाए गए कलाकार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गुरुवार को चंद चौकी क्षेत्र में दो नीदरलैंड के व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनपर आरोप है कि वे जनजातीय इलाकों में भ्रमणकर लोगों को भड़काने का प्रयास करने वाले थे। पुलिस ने इस प्रकरण में किसी तरह की लिखा पढ़ी किये बिना उन्हें सख्त हिदायत देते हुए वापस लौटने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नीदरलैंड से टूरिस्ट वीजा पर दुधवा घूमने आए दो लोग चंदनचौकी क्षेत्र में गुरुवार को पहुंचे। ये किसी एनजीओ की मदद से थारू क्षेत्र में चलने वाली राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा लेने वाले थे। इसी दौरान पुलिस को भनक लग गई। बात बढ़ती इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को घेर लिया और मामले की तह तक जाने की कोशिश की। पूछताछ में पता चला कि दोनों नागरिक नीदरलैंड के वान डानगेन और मोल हैं। वे 12 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे। दोनों के पास 20 मार्च 2020 तक का टूरिस्ट वीजा है। इस दौरान वे ऐतिहासिक और प्राकृतिक क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि नीदरलैड में वे वन क्षेत्र में रहने वालों के लिए काम करते हैं। यहां भी वे जनजातीय क्षेत्र के लोगों के बीच जाना चाहते हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे एक होटल में ठहरे हैं और दुधवा घूमने आए थे। जनजातीय क्षेत्र चंदनचौकी इलाके में भी जा रहे थे तभी बैरियर के पास उन्हें रोक लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों को तुरंत दुधवा लौट जाने के निर्देश दिये। हिदायत भी दी कि क्षेत्र में किसी अन्य गतिविधि में हिस्सा न लें। इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दोनो विदेशी नागरिकों के पलिया में रुकने की सूचना थी और उनके दुधवा जाने की भी जानकारी पुलिस को थी लेकिन वे लोग किसी और के साथ चंदनचैकी जाएंगे इसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही जानकारी मिली पुलिस सक्रिय हो गई और उन्हे रास्ते से ही वापस कर दिया। उनका कहना था कि दोनो विदेशी नागरिकों को हिदायत भी दे दी गई है कि यदि दोबारा किसी भी अनाधिकृत क्षेत्र में प्रवेश किया तो उन्हे डिपोट कर दिया जाएगा।

नीदरलैंड का कोई नागरिक दुधवा पर्यटन परिसर में नहीं आया लेकिन उनकी इंट्री गेट पर है। यह दोनों विदेशी नागरिक दुधवा गेट से ही चंदनचौकी की ओर चले गए थे। वापसी में भी वे पर्यटन परिसर में नहीं आए, सीधे पलिया चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम प्यारे, रेंज अधिकारी पर्यटन, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें