फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों से निपटने को आईजी-एसएसपी ने बनाया जोनल प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही संजीव गुर्जर की हत्या के बाद बेखौफ पशु तस्करों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मंडल के सभी हाईवे को जोन में बांटकर पशु तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने की रणनीति बनी है। शुक्रवार को आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बदायूं पहुंचकर पशु तस्करों के खिलाफ तैयारियों का जायजा लिया। वहीं एसएसपी मुनिराज जी. ने एसपी सिटी और एसपी देहात के साथ मीटिंग करके बरेली हाईवे को तीन जोन में बांटकर साफ छवि के पुलिसकर्मियों को हाईवे पेट्रोलिंग पर लगाने की बात कही।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के टोल प्लाजा पर बुधवार आधी रात पशु तस्करों ने सीबीगंज थाने में तैनात सिपाही संजीव की डीसीएम के कुचलकर हत्या कर दी थी। इस घटना से शासन तक हड़कंप मचा है। बृहस्पतिवार को आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के अधिकारियों को भी निर्देश दिए। सभी जनपदों के लिए जोनल योजना में पशु तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई होनी है। यह तो तय है कि शाहजहांपुर की ओर से ही बरेली होकर रामपुर के लिए गोवंशीय पशुओं की खेप जाती है। कई बार पशु तस्कर पुलिस पर हमलावर होते हैं। दरोगा मनोज मिश्रा के बाद सिपाही संजीव कुमार की पशु तस्करों ने जान ले ली।

तीन जोन में चार पुलिस टीम रहेंगी सक्रिय
एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक, शाहजहांपुर से आने वाली पशु तस्करों की गाड़ियों को फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, बिथरीचैनपुर के थानों के स्तर पर रोका जाएगा। अगर अहलादपुर की तरफ से भागने की कोशिश होती है, तो यहां भी हाईवे पर चेकिंग प्वाइंट रहेगा। शहर के थानों की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। तीसरा जोन मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी थानों का होगा। इन तीन जोन में चार पुलिस की टीमें दो शिफ्ट में पशु तस्करों के खिलाफ काम करेंगी।
विज्ञापन


घर के भेदी ही तस्करों के मददगार
पशु तस्करों के खिलाफ तमाम कोशिशों के बीच घर के भेदी पुलिसकर्मी ही बाधक साबित होंगे। कई सिपाही हाईवे के थानों और चौकियों पर ड्यूटी ही कमाई के लिए लगवाते हैं। अधिकारियों को घर के इन भेदियों से ही अलर्ट रहना होगा, तभी योजना सफल हो सकती है।

फोन पर बात करने वालों पर कसा शिंकजा
सिपाही संजीव की हत्या होने के बाद कॉल रिकार्डिंग के जरिये पुलिस को दो संदिग्धों का लिंक मिला है। मीरगंज के संदिग्धों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। इंस्पेक्टर सीबीगंज श्रीकांत द्विवेदी का दावा है कि जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।


मैंने सभी जिलों को घटना के बाद निर्देश जारी किया है। सभी जिलों की पुलिस मिलकर काम करेगी। पशु तस्करी बरेली रेंज में नहीं करने दी जाएगी। - ध्रुव कांत ठाकुर, आईजी
विज्ञापन


बरेली हाईवे को हमने तीन जोन में बांटकर चार पुलिस टीमों को लगाया है। यह हाईवे तस्करों के लिए बिल्कुल बंद कर दिया जाएगा। - मुनिराज जी. एसएसपी बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें