फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे पति ने इंसानियत की कीमत चुकाई': बस नमाज प्रकरण में बर्खास्त परिचालक की आत्महत्या पर छलका पत्नी का दर्द

Wed, 30 Aug 2023 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नौकरी जाने के बाद आत्महत्या करने वाले संविदा परिचालक मोहित यादव की पत्नी रिंकी ने बरेली रीजन के आरएम दीपक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पति को रोज बुलाया जाता था, लेकिन अधिकारियों ने उनका पक्ष नहीं सुना। इससे आहत होकर उन्होंने जान दे दी। 
विज्ञापन
परिचालक मोहित यादव की पत्नी रिंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज की जनरथ बस रोककर सवारियों को नमाज पढ़वाने के आरोप में बर्खास्तगी के बाद खुदकुशी करने वाले संविदा परिचालक मोहित यादव की पत्नी रिंकी ने बरेली रीजन के आरएम दीपक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


रिंका ने कहा कि आरएम पति को रोज बरेली बुलाते थे, लेकिन उनका  पक्ष नहीं सुना। बिना उनका पक्ष सुने ही संविदा समाप्त कर दी गई थी। इसी अवसाद में उन्होंने खुदकुशी कर ली।  उन्होंने कहा कि उनके पति ने इंसानियत की कीमत चुकाई है। मूलरूप से मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव नगला खुशाली निवासी मोहित यादव बरेली डिपो में संविदा परिचालक थे। 

ये भी पढ़ेंबच्चा न होने पर विवाहिता से दरिंदगी: देवर और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म, ससुर भी कर चुका शर्मनाक करतूत
विज्ञापन


बरेली से दिल्ली जा रही जनरथ बस को हाईवे पर रोक कर सवारियों को नमाज पढ़वाने के आरोप में उनकी संविदा समाप्त कर दी गई थी। अवसाद और आर्थिक तंगी की वजह से मोहित ने सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। मोहित घर में सबसे बड़े थे। वही पूरा परिवार चलाते थे।

विज्ञापन

नौकरी जाने के बाद से परेशान रहता था मोहित

बर्खास्त होने के बाद मोहित यादव बेहद परेशान था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घर का मुखिया होने के नाते सारी जिम्मेदारियां भी उसी के कंधे पर थीं। छोटे भाई रोहित ने बताया कि पिता घर पर रहते हैं। वह भी अभी कोई काम नहीं करता है। संविदा परिचालक की नौकरी कर परिवार की गाड़ी चल रही थी। नौकरी जाने के बाद वह काफी परेशान रह रहे थे। 

परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही थी। घर का कमाने वाला मुखिया बेरोजगार हो चुका था। बर्खास्तगी के चलते ही भाई हिम्मत खो बैठा और जान दे दी। परिवार को लोग इस बात से भी परेशान हैं कि मोहित का कोई दोष नहीं होने के बाद भी उसे सजा दी गई। बिना किसी नोटिस के मोहित को बर्खास्त कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें