फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: राशि के अनुसार भाई की कलाई पर बांधें राखी; जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

Wed, 30 Aug 2023 08:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

रक्षाबंधन 30 अगस्त को है या 31 अगस्त को, इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 30 अगस्त को रात 8:57 बजे के बाद रक्षाबंधन का मुहूर्त लगेगा, लेकिन रात में राखी का पर्व मनाए जाने का विधान नहीं है। इसलिए 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना उचित माना जा रहा है।
विज्ञापन
raksha bandhan 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। इस बार रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त को पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 30 अगस्त को रात 8:57 बजे के बाद रक्षाबंधन लगेगा। रात को यह पर्व मनाए जाने का विधान नहीं है। इसलिए 31 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना उचित माना जा रहा है।

विज्ञापन


हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। पिछले वर्ष की भांति अबकी बार भी रक्षाबंधन मनाए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति है। इसका समाधान करते हुए नैमिषारण्य से शिक्षा प्राप्त आचार्य सत्यम दीक्षित कहते हैं कि रक्षाबंधन सावन माह की पूर्णिमा 31 अगस्त बृहस्पतिवार को उदय व्यापिनी पूर्णिमा में मनाएं। 

ये भी पढ़ेंVideo: गदर-2 देखने गए युवक को आया हार्टअटैक, CCTV में कैद हुई मौत की दर्दनाक 'फिल्म'; मॉल में छाया मातम
विज्ञापन


उदयातिथि की मान्यता सूर्यास्त तक रहती है, इसलिए पूरे दिन रक्षाबंधन मनाया जा सकेगा। बताया कि हिंदू ग्रंथ भद्रा समाप्त होने के पश्चात रक्षाबंधन करने की सलाह देते हैं, लेकिन यह 30 अगस्त की रात आठ बजकर 57 मिनट पर होगी। रात में रक्षाबंधन मनाने का विधान नहीं है। इसलिए 31 अगस्त को उदया पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन मनाना उचित रहेगा।

जिस तिथि में सूर्योदय होता है वह तिथि त्योहार में दिनभर ग्राह्य है। केवल कुछ कार्य ऐसे होते हैं जिनमें कर्मकाल व्यापिनी तिथि को किया जा सकता है। हालांकि रक्षाबंधन में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर, मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकती हैं।

राशि के अनुसार राखी बांधने से मिलता है शुभ फल

आचार्य सत्यम बताते हैं कि हर इंसान के जीवन में राशियों का अत्याधिक महत्व होता है। राशि के अनुसार, काम करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। बहनें अगर अपने भाई की राशि के अनुसार उन्हें रक्षासूत्र बांधेंगी और उनकी राशि की मिठाई खिलाएंगी तो इस दिन का महत्व और फल भी कई गुना बढ़ जाएगा।
 
विज्ञापन

  • मेष राशि के भाई को मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें।
  • वृषभ राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।
  • मिथुन राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधें।
  • कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें।
  • सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।
  • कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें।
  • तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें।
  • वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें।
  • धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें।
  • मकर राशि के भाई को मिठाई खिलाएं एवं मिले जुले धागे वाली राखी बांधें।
  • कुंभ राशि के भाई को ग्रीन मिठाई खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें।
  • मीन राशि के भाई को मिल्क केक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें