फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिगरेट के रुपये मांगने पर दबंगों ने दुकानदार पर की फायरिंग, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दुकानदार ने सिगरेट के रुपये मांगे तो दबंगों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे दुकानदार बाल बाल बचा। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर इलाके में अक्सर हंगामा कर दहशत फैलाने वाले गिरोह ने कोतवाली इलाके में दुकानदार की सरेराह पिटाई व फायरिंग कर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। आरोपी 20 दिन से दुकानदार को घेर रहे थे। थाना सुभाषनगर पुलिस शिकायतों पर खामोश बैठी थी।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मारुति विहार निवासी शुभम यादव ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी जनरल स्टोर की दुकान बड़े डाकघर के पास है। चार अक्टूबर को तिलक कॉलोनी का आकाश गुर्जर, नेकपुर का लालू रॉक और कैंट का अंकित उनकी दुकान पर आए और तीन महंगी सिगरेट लीं। रुपये मांगने पर तीनों ने उसे गालियां दीं। भीड़ जुटी तो आरोपी 54 रुपये में से 50 रुपये देकर भाग गए। उन्होंने शुभम के घर जाते वक्त रास्ते में उनकी कार पर पथराव किया।

ये भी पढ़ें- Bareilly: सहालग से पहले बाजार ने किया शृंगार, 23 नंबर से गूंजेगी शहनाई, शहर में होंगी दो हजार शादियां

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसके बाद भी आरोपी अक्सर अपने दोस्तों के साथ उसे सुभाषनगर इलाके में घेरते रहे। उसने सुभाषनगर थाने में इसकी शिकायत भी की पर कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार रात वह दुकान बंद कर अपनी कार में बैठे थे। तभी आकाश गुर्जर, लालू रॉक, अंकित यादव के साथ ही सुभाषनगर के ऋषभ ठाकुर, चुन्नू और उनके तीन साथी बाइक से आ गए। लालू ने उनके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कार के शीशे से पार होकर दूसरी तरफ की खिड़की में लगी। वह मुश्किल से बचे और शोर मचाया। आरोपियों ने सड़क पर खड़े होकर भी एक फायर किया।

इससे वहां दहशत फैल गई। पड़ोस के होटल में खाना खा रहे लोगों ने शोर मचाया तो होटल के कर्मचारी भी बाहर आ गए। घेरा तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लालू रॉक, ऋषभ ठाकुर, हर्ष उर्फ चुन्नू, सौरभ व शंकर को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। इनके खिलाफ पहले से भी मारपीट, धमकाने, छेड़खानी व अन्य तरह के मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें