फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ईंट भट्ठा मालिक की हत्या: बीच-बचाव करने पर मजदूर ने तमंचे से सीने में मारी गोली, आरोपी फरार

Mon, 22 Apr 2024 12:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव पदारथपुर में स्थित ईंट भट्ठा पर मजदूरों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बीच-बचाव करने पर मजदूर ने भट्ठा मालिक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।  
विज्ञापन
ईंट भट्ठा मालिक मोहम्मद मजहर खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह ईंट भट्ठा मालिक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर ने उनके सीने में गोली मारी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के ढकनी गांव निवासी मोहम्मद मजहर खान उर्फ बॉबी एडवोकेट का ईंट भट्ठा गांव पदारथपुर में है। भट्ठे पर काम कर रहे भुता क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी महिला सितारा व उसके बेटे और फरीदपुर के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी रेहान के बीच सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे घोड़ा बग्घी लगाने को लेकर विवाद हो गया। 

जल्लाद बाप: बेटे की हत्या कर खेत में जलाया शव, तालाब में फेंकी हड्डियां, हैरान करने वाली है वजह
विज्ञापन


रेहान ने सितारा के लड़कों को लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से पीटा। लोगों के बीचबचाव के बाद आरोपी रेहान ने अपने साथियों को बुला लिया। उसके साथी पिकअप गाड़ी से आ गए और महिला के बेटों को दोबारा पीटने लगे। इस बाीच वहां भट्ठा मालिक मजहर खान पहुंच गए। 

विज्ञापन

थप्पड़ मारने पर मालिक के सीने में मारी गोली 
भट्ठा मालिक ने मजदूर रेहान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। लोगों में चर्चा है कि ईंट भट्ठा मालिक ने उसके दो थप्पड़ मार दिए थे, जिससे बौखलाए रेहान ने तमंचे से भट्ठा मालिक के सीने पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद भट्ठा मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। 

भट्ठा मालिक की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रेहान और उसके साथी मौके से फरार हो गए। आरोपियों को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी रेहान की मोटरसाइकिल भट्ठे पर ही छूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें