फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बीमा एजेंट की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बारादरी के संजयनगर में रहने वाले बीमा एजेंट राजेंद्र कुमार की देवरनिया में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक, सोमवार को राजेंद्र कुमार बीमा कंपनी के किसी कार्य के चलते बाइक से बहेड़ी गए थे। काम निपटाकर घर लौटने के दौरान देवरनियां में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। देवरनियां पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दी और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें