फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: बदायूं में टेंपो को ओवरटेक करने में खड़ी बस में घुसी कार, तीन लोगों की मौत

Wed, 16 Mar 2022 03:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं जिले के मुजरिया चौराहे के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। टेंपो को ओवरटेक करने के दौरान रोड पर साइड में खड़ी रोडवेज बस में कार घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के मुजरिया चौराहे के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस एक्सल खराब होने से सड़क किनारे खड़ी थी। इसमें पीछे से ईको कार घुस गई। जिस टेंपो को ओवरटेक करने में कार बस में घुसी वह भी साइड लगने से पलट गया। 

कार सवार हजरतपुर थाना इलाके के गांव जमालपुर निवासी बलवीर (42), टिपल्लू (45) व गाड़ी चला रहे शख्स की मौत हो गई। कार में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं जो दिल्ली में काम करते थे। होली पर कार बुक कर अपने घर लौट रहे थे। कार और टेंपो सवार चार घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। कार ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें