सुमंगलम, आशियाना नाम से विकसित की जा रही थीं कॉलोनी
विज्ञापन
बीडीए अप्रूव्ड बताकर कॉलोनाइजर कर रहे थे मकानों की बिक्री
बरेली। बीडीए अप्रूव्ड बताकर बदायूं रोड पर मकान बेचने वाले कॉलोनाइजर के खिलाफ बृहस्पतिवार को टीम ने कड़ी कार्रवाई की। सुमंगलम और आशियाना नाम से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों के बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई से आसपास में हड़कंप मच गया।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि बदायूं रोड पर मिलक रौंधी की ओर जाने वाली सड़क पर सुमंगलम नाम की एक अवैध कॉलोनी को विकसित की जा रही थी। बिल्डर धीरज सक्सेना ने करीब 28 बीघा क्षेत्रफ ल में कॉलोनी में 20 भवनों का निर्माण भी करा लिया था। यहां पर एक और बिल्डर एसके अरोरा भी इसी सड़क पर आशियाना नाम की कॉलोनी को लगभग चार बीघा क्षेत्रफ ल पर अवैध तौर से विकसित कर रहे थे। बीडीए की टीम ने बगैर ले-आउट पास कराए विकसित की जा रही इस कॉलोनी में कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। बीडीए वीसी ने बताया ये कॉलोनाइजर लोगों को बीडीए बीडीए अप्रूव्ड कहकर मकान बेच रहे थे।
बिल्डरों ने राम गंगानगर में बना दिया कॉलोनी का रास्ता
बरेली। डोहरा रोड पर नकटिया नदी के पास बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगानगर आवासीय कॉलोनी से सटकर अभी कुछ साल पर बिल्डरों ने अवैध कॉलोनी बसा ली। बिल्डरों ने भूखंडों को बेच दिया लेकिन कॉलोनी के लोगों के आने-जाने का रास्ता ही नहीं बनाया। बीडीए ने रामगंगानगर की ओर खुले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिसका कॉलोनी के लोग विरोध कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों को भूखंड बेचने वाले बिल्डर भी नहीं मिल रहे हैं। बीडी वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगानगर में कई अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की गई है। ओम सांई एंक्लेव के रामगंगानगर की ओर बनाए गए अवैध रास्ते को भी पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। ब्यूरो