फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कुर्ते पर लिखवाया इश्तहार... मुख्यमंत्री जी भाजपा नेता ने हड़प ली जमीन, शिकायत लेकर पहुंचा अमरोहा का पीड़ित

Wed, 08 Jun 2022 04:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अमरोहा निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि उन्होंने एक भाजपा नेता से ब्याज पर 1.5 लाख रुपये लिए थे। बाद में पूरे रुपये चुकाने के बाद भी भाजपा नेता उनकी बेची हुई जमीन का जबरन बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
एडीजी कार्यालय पहुंचा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता पर 20 लाख रुपये की जमीन हड़पने का आरोप संबंधी इश्तहार कुर्ते पर लिखवाकर एडीजी कार्यालय पहुंचे अमरोहा के कैलाश चंद्र ने कार्रवाई की मांग की है। उनकी शिकायत पर एडीजी राजकुमार ने इस मामले में अमरोहा पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अमरोहा में थाना अमसहा देहात के गांव खालला निवासी कैलाश चंद्र बुधवार को अपनी शिकायत लेकर एडीजी कार्यालय पहुंचे। कैलाश ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार भगवानदास से पांच लाख रुपये की जमीन खरीदी थी लेकिन बैनामा नहीं कराया। इसी बीच उन्हें रुपयों की जरूरत हुई तो एक भाजपा नेता से वर्ष 2017 में दस प्रतिशत ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये लिए और उन्हें भगवानदास से एग्रीमेंट करा दिया।

मई 2018 में उन्होंने ब्याज समेत पूरी रकम भाजपा नेता के बेटे के खाते में ट्रांसफर करा दी। फिर भी भाजपा नेता ने एग्रीमेंट निरस्त नहीं कराया और दबाव बनाकर भगवानदास से जबरन बैनामा करा लिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


स्थानीय अफसरों ने भी उनकी मदद नहीं की तो मजबूर होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार का इश्तेहार अपने कुर्ते पर लिखवा लिया। इसमें उन्होंने लिखाया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, भाजपा नेता ने 20 लाख रुपये की जमीन हड़प ली। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें