फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 35 साल से पहचान छिपाकर यहां रह रही थी बांग्लादेश की महिला, पासपोर्ट के चक्कर में खुला वर्षों से छिपा राज

Tue, 05 Dec 2023 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बरेली के देवरनियां थाना इलाके में 35 साल से पहचान छिपाकर रह रही बांग्लादेश की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आवेदन करने पर इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की एक महिला पहचान छिपाकर 35 साल से बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में रह रही थी। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने पर इसका खुलासा हुआ। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़ी गई महिला अनीता बांग्लादेश के जिला जेस्सोर के थाना सारसा के गांव बेडी नारायणपुर नाझरन की मूल निवासी है। वह गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी बनकर रह रही थी। बांग्लादेश में रहने वाला उसका एक रिश्तेदार बीमार है। उसे देखने जाने के लिए बीते दिनों उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। 

ये भी पढ़ेंकीमती तोहफा भी ले गई वो फरेबी: वेबसाइट के जरिए की शादी, ऐसे लड़कों को बनाती शिकार; जीजा से करती है प्यार
विज्ञापन


इसकी जांच करने पुलिस गांव पहुंची तो महिला के बांग्लादेशी होने की बात सामने आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। सूचना पर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) ने भी गांव पहुंचकर जांच की। 

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि महिला के परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन की सीडीआर खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बांग्लादेश में उसकी किन लोगों से बातचीत होती है।

घरेलू सहायिका का काम करने आई थी भारत
महिला ने बताया कि कई साल पहले वह बांग्लादेश से घरेलू सहायिका का काम करने भारत आई थी। मजदूरों को भारत लाने वाले व्यक्ति ने उसे बॉर्डर पार कराया था। उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भटकते हुए वह बरेली पहुंची। यहां एक फैक्टरी में मजदूरी के दौरान उसकी पहचान उदयपुर निवासी व्यक्ति से हुई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दंपती के तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

 
विज्ञापन

पहले भी पकड़ी जा चुकीं हैं बांग्लादेशी महिलाएं
जिले में पहले भी कई बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी जा चुकी हैं। इसी साल फरवरी में नवाबगंज के समुहा और अक्तूबर में शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई थीं। बीते दिनों अलीगंज थाना क्षेत्र में भी एक बांग्लादेशी महिला मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें