यूपी में सरकार और कानून को खुलेआम ठेंगा दिखााने का मामला सामने आया है। बरेली में अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर निकाली गई बाइक रैली में असलहा प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं रैली में अधिकतर वाहनों पर तीन युवक सवार थे। इसमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
अलीगढ़ के हरदुआगंज के गांव इब्राहिमाबाद में अवंतीबाई लोधी की जयंती पर बिना अनुमति के बाइक रैली निकाली गई। इतना ही नहीं बाइक रैली में एक युवक असलहा लहराता देखा गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज प्रकरण में पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ने बताया कि अवंतीबाई लोधी की जयंती पर बाइक रैली में असलहा लहराते हुए एक युवक के संबंध में जानकारी मिली थी। यह रैली बिना अनुमति के निकाली गई थी। रैली के आयोजक और असलहा लहराते युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए टीम गठित की गई है।