हाफिजगंज। पति की मौत के बाद महिला ने ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाकर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा हाफिजगंज निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पूर्व किच्छा बंडिया, उधम सिंह नगर निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन जमीन विवाद के चलते उसके पति की जहरीले पदार्थ शराब के साथ खाने पर भोजीपुरा के अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने पिछले साल 30 दिसंबर को उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था। पति का सामान अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद ससुराली मायके से 12 लाख लाने की मांग करने लगे। मनप्रीति की तहरीर पर पुलिस ने ससुर मक्खन सिंह, जेठ संतोष सिंह, देवर जसवंत सिंह, ननदोई राजीव भल्ला, ननद सोनी, जेठानी ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद