नवाबगंज/क्योलड़िया। नवाबगंज ब्लाॅक के ज्योरामकरंदपुर गांव के ग्राम प्रधान तुलाराम और भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरैनिया के ग्राम प्रधान ख्याली राम की मृत्यु के बाद हो रहे उपचुनाव को लेकर मंगलवार को ब्लाॅकों से पोलिंग पार्टी रवाना हुई है। इसमें ज्योरा मकरदंपुर गांव में कांता प्रसाद, कुलदीप, झांझनलाल, मुकेश कुमार और रवि बाबू, पुरैनिया गांव के प्रधान पद के लिए सेवाराम, गोकिल प्रसाद, राजपाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ग्राम प्रधान पद को लेकर मतदान बुधवार को होना है। मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मतदान स्थल पर एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ हर्ष मोदी व कोतवाल राहुल सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया है। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 21 फरवरी को ब्लाॅक में मतगणना होगी। संवाद
प्रधान पद के लिए चुनाव कल
भमोरा। ग्राम प्रधान भमोरा राजेश कुमार दिवाकर की मृत्यु के बाद रिक्त हुए पद पर बुधवार को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टी मंगलवार शाम प्राथमिक विद्यालय भमोरा ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में पहुंच गई। बुधवार सुबह से मतदान कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई। यहां बताते चले कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर राजेश दिवाकर प्रधान थे, जिनकी मृत्यु के पश्चात आठ लोगों ने नामांकन कराया था। इस पर पांच प्रत्याशी मैदान में बचे, जिनका बुधवार को मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना कर निर्णय सार्वजनिक किया जाएगा। संवाद