फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में नहीं पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया, 15 दिन का और मिले मौका

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

महाविद्यालयों के प्रवेश समन्वयकों ने विश्वविद्यालय के विलंब शुल्क के आदेश पर जताई आपत्ति

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पंजीकरण शुल्क जमा करने का मंगलवार को आखिरी दिन है। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने 31 अगस्त तक सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण शुल्क जमा न होने पर विलंब शुल्क लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस पर महाविद्यालयों ने कड़ी आपत्ति जताई है। महाविद्यालयों के प्रवेश समन्वयकों का कहना है कि 24 घंटे में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर पाना संभव नहीं है। लिहाजा प्रवेश के लिए 15 दिन का और समय दिया जाए।
विज्ञापन

महाविद्यालयों के मुताबिक, 22 अगस्त को विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश नियमावली उपलब्ध कराई गई। 23 अगस्त से प्रवेश शुरू कर दिए गए। महज सात दिन में हजारों की तादाद में पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश असंभव है। इस बीच सर्वर की दिक्कत होने से कई विद्यार्थी सीट लॉक कराने के बाद भी शुल्क जमा नहीं कर सके हैं। इसके चलते अभी पंजीकरण शुल्क जमा कर पाना मुश्किल है। बरेली कॉलेज में करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसमें से अभी करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने सीट लॉक की है, पर बड़ी तादाद में शुल्क जमा नहीं करा सके हैं।
ऐसी ही स्थिति कमोवेश सभी महाविद्यालयों में है। इसकी वजह से सभी विद्यार्थियों का संयुक्त पंजीकरण शुल्क जमा कराना महाविद्यालयों के लिए दुष्कर है। मामले पर बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि महाविद्यालय में स्नातक और प्रोफेशनल कोर्स के तमाम विद्यार्थी शुल्क जमा नहीं करा सके हैं। ऐसे में अभी पंजीकरण शुल्क नहीं जमा हो सकता है। 15 दिन का मौका और मिलना चाहिए।

आज शाम पांच बजे तक आखिरी मौका

बरेली कॉलेज की प्रथम मेरिट लिस्ट में शामिल वे विद्यार्थी जो विषय नहीं भर सके या फीस जमा नहीं कर सके, उनके लिए पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। यह मंगलवार शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। अगर कोई विद्यार्थी इस दौरान भी दोनों प्रक्रियाओं में से किसी भी कारण से वंचित रह जाता है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। कॉलेज की ओर से उन्हें अन्य कोई मौका विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा।

परिणाम जारी करना भी बना चुनौती

विश्वविद्यालय की लिखित परीक्षा 26 अगस्त को, 28 अगस्त को प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने की तिथि भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में मंगलवार को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करना चुनौतीपूर्ण है। शासन ने 31 अगस्त तक परिणाम जारी कर सितंबर से कक्षा संचालन के निर्देश दिए हैं। अभी मूल्यांकन 80 फीसदी ही पूरा हो सका है। कई महाविद्यालयों ने अंक भी अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें