फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया : 930 विद्यार्थियों ने जमा की फीस

विज्ञापन
bareilly college
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान शनिवार को सर्वर हैंग होने से फीस जमा करने में असमर्थ रहे 930 विद्यार्थियों ने रविवार को फीस जमा किया।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सर्वर की दिक्कत की वजह से भी अभी भी कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने सीट लॉक कर दी है पर अब तक फीस जमा नहीं कर सके हैं। वह सोमवार की दोपहर 12 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि सोमवार को भी अगर किन्हीं कारणों से विद्यार्थी फीस जमा नहीं कर सकें तो वह दोपहर बारह से दो बजे के बीच प्रवेश समिति से संपर्क करें। ताकि उनकी समस्या समाधान के तौर पर फीस जमा कराई जा सके। कहा, रविवार तक पहली मेरिट लिस्ट की निर्धारित सीट के सापेक्ष बीए में 496, बीकॉम में 314, बीएससी बायो में 205, मैथ में 241 प्रवेश हुए हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट के सापेक्ष 925, बीकॉम में 536, बीएससी बायो में 384, मैथ में 452 प्रवेश हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें