फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्रा ब्रांड पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 26 May 2016 02:11 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाट-माप विभाग  बुधवार को फिर सक्रिय हुआ। विभाग की टीम ने  खाद्य तेल के दो ब्रांडों में  घटतौली पकड़ी वहीं पहले पकड़ी गई घटतौली के कारण रविंद्रा ब्रांड इडेबल ऑयल पर 1.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। सहायक नियंत्रक कौशिक ने बताया कि रविंद्रा ब्रांड एक और पांच किलो पैकिंग में पिछले दिनों चेकिंग में घटतौली मिली थी। जांच प्रक्रिया में इसकी पुष्टि होने पर रविंद्र्रा ब्रांड इडेबल ऑयल फर्म हापुड़ पर जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन

सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक ने करगैना और सुभाष नगर बाजार में चेकिंग टीम भेजी थी। वरिष्ठ निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि चाचा भतीजा टिन पर 14 किलो लिखा था, वजन कराने पर 12.165 किलो तेल पाया गया। माखन मिश्री टिन  पर 12.5 किलो वजन लिखा था। इसमें तेल वजन 1.25 किलो कम पाया गया। 
सहायक नियंत्रक कौशिक ने बताया कि पैकेजिंग नियम के अनुसार पांच, दस और पंद्रह किलो टिन पैकिंग होनी चाहिए। इसलिए इन दोनों ब्रांड निर्माताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें