फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन : 87 हजार लोगों को आज लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

Mon, 06 Sep 2021 11:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सोमवार को जिले में पहली बार अब तक का सबसे बड़ा मेगा वैक्सीनेशन होगा। 260 से अधिक सत्र में 86400 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य शासन ने बरेली स्वास्थ्य विभाग को दिया है। रविवार को लक्ष्य के सापेक्ष वैक्सीन भी पहुंच गई है। सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने  पूरी की तैयारी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सोमवार को जिले में पहली बार अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य पूरा करने के लिए मेगा वैक्सीनेशन होगा। 260 से अधिक सत्र में 86400 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य शासन ने बरेली स्वास्थ्य विभाग को दिया है। रविवार को लक्ष्य के सापेक्ष वैक्सीन भी पहुंच गई है। सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि पहले से चल रहे केंद्रों के साथ ही अबकी बार कई नए टीकाकरण केंद्र भी बनाए गए हैं। मेगा वैक्सीनेशन में ऑन स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी होगी। अबकी बार शासन ने 86400 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

 स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कम से कम एक दिन में 90 हजार लोगों को वैक्सीन लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया जाए। कोविड वैक्सीनेशन में बरेली प्रदेश में लगातार टॉप-5 में बना हुआ है। पहले हो चुके मेगा वैक्सीनेशन में जिले में सौ फीसदी से भी अधिक टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें