फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदारी के विवाद में कार में डाल ले गए युवक को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम के एक रेस्टोरेंट के मैनेजर सदर बाजार निवासी रितेश कुमार ने कुछ लोगों पर अपहरण करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। प्रेमनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रितेश के मुताबिक वह रविंद्र अग्रवाल के डीडीपुरम स्थित ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में मैनेजर हैं। रविंद्र के कहने पर शनिवार रात करीब 12 बजे वह रेस्टोरेंट की बिल्डिंग से कुछ मलबा हटवा रहे थे। उसी दौरान वहां पहुंचे हथियारों से लैस कुछ लोगों ने पहले मारपीट कर मुर्गा बनाया और उसका वीडियो बनाने के बाद जबरन कार में डालकर बहेड़ी की ओर ले जाने लगे। कुछ ही दूर बाद यूपी 112 की गाड़ी देखकर उन्होंने शोर मचाया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर एक गली में छोड़ दिया और भाग निकले। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 के पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी और उन्हीं के मोबाइल से अपने मालिक रविंद्र अग्रवाल को भी सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच दुकान की किरायेदारी को लेकर विवाद है। पुलिस में मौखिक शिकायत के बाद वे लोग दिन भर समझौते की कोशिश करते रहे लेकिन बात नहीं बनी तो शाम को रितेश ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें