फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक में घुसी बरातियों की कार, दुल्हन समेत तीन की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंचे सीओ सिटी और इंस्पेक्टर कोतवाली। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में बरातियों की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दुल्हन और कार ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दूल्हा और उसके बहनोई समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें चार लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रोशनलाल की बरात मंगलवार सुबह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी गई थी। बरात में केवल गिनेचुने लोग गए थे। बताते हैं कि दोपहर के समय पुष्पेंद्र का दुल्हन लज्जावती (25) के साथ विवाह हुआ। रात करीब आठ बजे पुष्पेंद्र और उनके रिश्तेदार लज्जावती को विदा करा कर बाबा कॉलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में नदवारी गांव के नजदीक सड़क पर पड़े पेड़ से बचने के चक्कर में कार बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में दुल्हन लज्जावती और कार ड्राइवर शनि (25) पुत्र धूमकेतु निवासी ग्राम सकरी थाना कादरचौक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसमें दूल्हा पुष्पेंद्र, उसका भाई जयपाल (30), बहनोई अशोक (45), भांजा भोला (8), कृष्णा (10), पड़ोसी विनोद (32), मान सिंह (45) आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को कार काटकर बाहर निकाला और उसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, यहां मान सिंह ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में हालत गंभीर देखकर पुष्पेंद्र, उसके बहनोई अशोक, भांजा भोला और कृष्णा को बरेली रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।
---
बरसात में गिरा था पेड़, सुबह से नहीं हटवाया
-मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर नदवारी गांव के नजदीक एक पेड़ सोमवार को बरसात के दौरान गिर गया था। उसका कुछ हिस्सा सड़क पर आ गया था। दिन के उजाले में वाहन आराम से गुजरते रहे लेकिन शाम ढलने के बाद पेड़ दिखाई देना बंद हो गया। यही वजह रही कि नजदीक पहुंचने के बावजूद सड़क पर गिरा पेड़ कार ड्राइवर शनि को नहीं दिखा। उसने पेड़ से कार बचाने की कोशिश की और वह ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

---------------------
शनि के ऊपर थी परिवार की जिम्मेदारी
सड़क हादसे में मरे शनि चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके ऊपर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। वह अपनी कार किराये पर चलाकर परिवार का गुजारा कर रहे थे। उन्होंने अपनी कार एक स्कूल में लगा रखी थी। मंगलवार को उन्हें दबतोरी जाने की बुकिंग मिली तो वह कार लेकर चले गए। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है।
-
वजीरगंज थाना क्षेत्र में नदवारी के नजदीक भीषण हादसा हुआ है। इसमें बाबा कॉलोनी से गई बरात रात के समय लौट रही थी। दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हुई है और दूल्हा समेत सात लोग घायल हुए हैं। चार लोगों को बरेली रेफर कर दिया है। इस संबंध में वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
---------------------
हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल
सहसवान। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। गांव धापड़ निवासी नेत्रपाल और सोनू निवासी सहसवान खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव रसूलपुर के पास इनकी बाइक रोड किनारे पड़ी बजरी पर फिसल गई। इससे तीनों घायल हो गए। इसके अलावा गांव नदायल निवासी शराफत अपनी पत्नी नजमा के साथ बाइक से जा रहा था। चमनपुर मार्ग के पास बाइक फिसलने से नजमा घायल हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें