फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : काम में लापरवाही पर तीन ठेकेदारों पर छह लाख का जुर्माना, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Sun, 05 Sep 2021 11:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

स्टेडियम रोड और आईवीआरआई रोड को चौड़ा करने के काम में लेटलतीफी दिखा रहे तीन ठेकेदारों पर नगर निगम ने दो-दो लाख का जुर्माना डाला है। सहायक अभियंता और अवर अभियंता को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने पाया कि स्टेडियम रोड को चौड़ा करने का काम काफी धीमे चल रहा है और सड़क के किनारे से अब तक बिजली के पोल भी शिफ्ट नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने इस पर दोनों ठेकेदारों पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना डालने का निर्देश दिया। आईवीआरआई रोड को चौड़ा करने का काम धीमी रफ्तार से होता पाया गया। काम की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली। नगर आयुक्त ने यहां भी ठेकेदार पर दो लाख रुपये का जुर्माना डालने का निर्देश दिया। ठेकेदार को चेतावनी भी दी कि अगर गुणवत्ता ठीक नहीं रखी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को सभी कार्यस्थलों पर नियमित जांच का निर्देश दिया। सहायक अभियंता और अवर अभियंता को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि ठेकेदारों के काम न करने के बावजूद उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की। नगर आयुक्त ने बताया कि दिसंबर तक दोनों काम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में अधिकतर निर्माण के प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें