फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बदले मार्ग से चलाई जाएंगी 19 ट्रेनें, अयोध्या-लखनऊ रूट के यात्रियों को भी होगी परेशानी

Sun, 14 Jan 2024 09:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

दून, सियालदह एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों का संचालन 20 और 21 जनवरी को बदले रूट से किया जाएगा। ये ट्रेनें अयोध्या के बजाय जाफराबाद, जौनपुर होकर चलाई जाएंगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य और दिव्य आयोजन के बीच रेलवे ने 19 ट्रेनों के डायवर्जन को आगे बढ़ा दिया है। बाराबंकी स्टेशन पर चल रहे कार्यों में देरी की वजह से यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


इस दौरान दून, सियालदह एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनें 20 और 21 जनवरी को अयोध्या के बजाय जाफराबाद, जौनपुर होकर चलाई जाएंगी। इससे 12 हजार से ज्यादा यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है। 

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के अनुसार अयोध्या रूट की ट्रेनों को लखनऊ से मां बेल्हा देवी धाम-वाराणसी होकर चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रोजा से सीतापुर-बुढ़बल होते हुए चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
- 13009/13010 दून एक्सप्रेस 20 और 21 जनवरी को वाराणसी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलाई जाएगी।
- 13151 सियालदह एक्सप्रेस 20 और 21 जनवरी को वाराणसी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलाई जाएगी।
- 13152 सियालदह एक्सप्रेस 15 से 21 जनवरी तक लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलाई जाएगी।
- 13307/13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 20 और 21 जनवरी को लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलाईजाएगी।
- 15623 कामाख्या एक्सप्रेस 16 जनवरी को लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलाई जाएगी।
- 15624 कामाख्या एक्सप्रेस 19 जनवरी को वाराणसी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलाई जाएगी।
- 15933 न्यू तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस 16 जनवरी को वाराणसी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलाई जाएगी।
- 15934 अमृतसर न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 19 जनवरी को लखनऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी होकर चलाई जाएगी।
- 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस 21 जनवरी को जौनपुर-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलाई जाएगी।
- 15115 लोकनायक एक्सप्रेस 20 जनवरी को जौनपुर-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलाई जाएगी।
- 15116 लोकनायक एक्सप्रेस 21 जनवरी को लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर होकर चलाई जाएगी।
- 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 21 जनवरी को छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलाई जाएगी।
- 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 20 जनवरी को बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा होकर चलाई जाएगी।
- 12204/12203 गरीबरथ एक्सप्रेस 13 और 14 जनवरी को शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर-बुढ़वल होकर चलाई जाएगी।
- 12557/12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 15 जनवरी तक शाहजहांपुर-रोजा-सीतापुर-बुढ़वल होकर चलाई जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें