फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करणी सेना जिलाध्यक्ष राहुल सिंह कराता था गोकशी, पशु कटान करते तीन साथी गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 06:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गोकशी करा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने शुक्रवार रात देवरनियां नदी किनारे पशु कटान करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने राहुल सिंह का नाम लिया।   
विज्ञापन
आरोपी सईद खां, अकरम और देवेंद्र कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में देवरनियां नदी किनारे गोकशी की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात छापा मारा। पशु काट रहे लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि करणी सेना जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के कहने पर वह पशु कटान कर रहे थे। पुलिस ने पांचों लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार आधी रात में दरोगा रनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर ने बताया कि बिलवा के पास देवरनिया नदी किनारे संरक्षित पशुओं का कटान किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

गौतम के मुताबिक पुलिस को देख एक तस्कर ने तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इससे पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पशुओं की हत्या के औजार, मांस ले जाने को टेंपो, सईद खां से एक तमंचा व खोखा बरामद किया गया।

विज्ञापन

कथित नेता और पत्रकार भी धंधे में शामिल
पुलिस ने थाने में आरोपियों के नाम-पते पूछे तो एक आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद सईद खां निवासी सनइया रानी थाना सीबीगंज बरेली, दूसरे ने अकरम निवासी रहपुरा चौधरी रोड नंबर एक थाना इज्जतनगर बताया। तीसरा आरोपी देवेंद्र कुमार भी इज्जतनगर में डीआरएम ऑफिस के पास रहता है। इनमें सईद खां खुद को पत्रकार बताता है तो देवेंद्र कुमार करणी सेना का महानगर अध्यक्ष (गोसेवा) देवेंद्र बताकर प्रचारित करता है।
विज्ञापन

इन लोगों ने बातचीत की कॉल डिटेल दिखाकर बताया कि करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह के कहने पर वह गोकशी करते हैं। उसी ने यह योजना बनाई थी। वहीं सीबीगंज के तिलियापुर निवासी चांद उर्फ़ अजय पुत्र नवी हुसैन भी इनका साथी है। पुलिस ने साक्ष्य जुटीने के बाद उनकी तलाश भी शुरू कर दी। 

इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सईद खां व देवेंद्र कुमार का क्राइम हिस्ट्री में पहली बार नाम आया है। जबकि अकरम के खिलाफ थाना इज्जतनगर में शस्त्र अधिनियम के तीन व एक एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें